ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सीईओ जिला पंचायत ने की देवसर में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा,

ग्रामीण क्षेत्रो में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

सिंगरौली / जिले के देवसर जनपद पंचायत के मंगल भवन में “जल गंगा संवर्धन अभियान” एवं ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमें के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक बैठक में जल संकट से निपटने और जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में जल स्रोतों के संरक्षण, नई जल संरचनाओं के निर्माण और उनके प्रभावी रख-रखाव को लेकर सीईओ जिला पंचायत के द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

उन्होने जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया । साथ ही वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करने और भविष्य में संभावित जल संकट से निपटने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

 

उन्होने निर्देश दिए कि जल संरक्षण और पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविंद कुमार डामोर, जनपद पंचायत देवसर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजीव तिवारी एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री प्रणव पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे।इसके साथ सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी बैठक में शामिल हुए।

Author

Related Articles

Back to top button