ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

23 अप्रैल तक चलेगा 8 वा पोषण पखवाड़ा

सिंगरौली /मध्यप्रदेश शासन के मंशानुरूप एवं कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन में 8 वा पोषण पखवाड़ा 23 अप्रैल तक मनाया जायेगा। इस वर्ष पोशण पखवाड़े की मुख्य थीम जीवन के पहले 6 वर्ष में मस्तिष्क का अधिकतम विकास निर्धारित किया गया।

 

महिला बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आगनवाड़ी केन्द्रो पर पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित होगे। इस दौरान पोषण पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय के साथ संवाद स्थापित किया जायेंगा। पोषण पखवाड़े में मुख्य रूप से मातृ एवं शिशु पोशण जन्म से तीन वर्श तक मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन तीन से 6 वर्ष तक खेल आधारित शिक्षा बच्चो में स्क्रीन टाईम कम करने में परिवार और समुदायक की भूमिका तथा शासक्त आगनवाड़ी निर्माण हेतु सामूहिक सहयोग जैस विषयो पर गतिविधया आयोजित की जायेगी।

वैज्ञानिक तथ्यो के अनुसार मानव मस्तिष्क का 85 प्रतिशत विकास जन्म से 6 वर्ष की आयु तक हो जाता है इसी को ध्यान में रखते हुये पोषण पखवाड़े में परिवारो और सामुदायो में ऐसे व्यावहारो के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जायेगा। जो बच्चो के मानसिक शारीरिक विकास को मजबूत बनाते है। अभियान के तहत विभिन्न तिथियो पर गर्भवती महिलाओ और बच्चो के लिए स्वास्थ्य शिविर पोषण संबंधित कहानी वाचन दादी नानी के अनुभव साझा कार्यक्रम स्थानीय खाद्य सामंग्रियो से पोष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता जंकफूड के दुष्प्रभावो पर जागरूकता रैली निकाली जायेगी।

Author

Related Articles

Back to top button