ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
निगाही आवासीय परिसर में बिजली चोरी पर कार्रवाई, कई अवैध कनेक्शन काटे

सिंगरौली। एनसीएल के निगाही आवासीय परिसर में अवैध बिजली कनेक्शनों के खिलाफ विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई अवैध कनेक्शनों को मौके पर ही काट दिया गया।
जानकारी के अनुसार, टीम ने पूर्व सूचना के आधार पर परिसर में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई स्थानों पर बिना अनुमति के बिजली उपयोग करते हुए कनेक्शन पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया गया।
अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।













