ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अंबेडकर जयंती पर पत्रकारों और वरिष्ठजनों का होगा सम्मान

सिंगरौली। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जिले में पत्रकारों एवं सम्मानित नागरिकों का विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाह ने दी।राजकमल होटल में आयोजित बैठक में अधिवक्ता हुसैन अहमद सिद्दीकी सहित कई अधिवक्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान राम शिरोमणि शाह ने बताया कि 13 अप्रैल को अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों और पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का मूल संदेश सभी वर्गों के साथ समानता और न्याय का था। बाबा साहब ने कभी भी किसी वर्ग के अपमान या भेदभाव की बात नहीं की, बल्कि समाज में आपसी सम्मान और एकता पर जोर दिया।

 

राम शिरोमणि शाह ने यह भी कहा कि समाज में कुछ लोग आपसी वैमनस्य फैलाने का प्रयास करते हैं, जो बाबा साहब के विचारों के विपरीत है। उन्होंने सभी से अपील की कि अंबेडकर जयंती को आपसी भाईचारे और सम्मान के साथ मनाएं।कार्यक्रम को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button