एनसीएल निगाही परियोजना द्वारा वार्ड 23-24 में नि:शुल्क शिविर, 155 लोगों ने उठाया लाभ

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही परियोजना द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत वार्ड क्रमांक 23 एवं 24, नवानगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
शिविर के दौरान परियोजना के चिकित्सकों की टीम ने स्थानीय लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। साथ ही मरीजों को प्रोटीन पाउडर, कैल्शियम, आयरन टॉनिक, मल्टीविटामिन सहित अन्य जरूरी दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 155 लोगों ने सेवाओं का लाभ लिया, जिनमें 30 गर्भवती महिलाएं भी शामिल रहीं। यह पहल विशेष रूप से महिलाओं और जरूरतमंद वर्ग के लिए लाभकारी साबित हुई।
एनसीएल समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहा है, जिससे समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।













