अखिलेश पांडेय बने कांग्रेस के सिंगरौली ग्रामीण जिला प्रवक्ता

सिंगरौली। कांग्रेस संगठन में विस्तार के तहत अखिलेश पांडेय को सिंगरौली ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर संगठन महासचिव संजय कामले द्वारा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सरस्वती सिंह की अनुशंसा पर की गई।
नव नियुक्त प्रवक्ता अखिलेश पांडेय ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
उन्होंने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल भैया’, सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का आभार जताया। साथ ही जिले के सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद दिया।अखिलेश पांडेय की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।













