मध्य प्रदेशसिंगरौली
शिव मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और गति बढ़ाने के निर्देश

बरगवां। प्रमीला वर्मा, नगर परिषद बरगवां अध्यक्ष ने शिव मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया।
अध्यक्ष प्रमीला वर्मा ने संबंधित ठेकेदार और इंजीनियर को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को शीघ्र, व्यवस्थित और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य तय समय सीमा में पूर्ण होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य में पारदर्शिता और मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।













