ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

48 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा

चितरंगी पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। चितरंगी थाना प्रभारी सुधेश तिवारी और उनकी टीम ने एक चुनौतीपूर्ण अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मात्र 48 घंटे में 5 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में छिपे हुए थे।
घटना 11 दिन पहले सुकहर गांव की है, जहां हैंडपंप से पानी भरने जैसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें पांच-पांच लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने प्रारंभ में मारपीट का मामला दर्ज किया था, लेकिन घायलों में से एक रामा बादीगीर की हालत गंभीर होने पर धारा बढ़ाकर हत्या के प्रयास में बदल दिया गया। उपचार के दौरान रामा बादीगीर की मौत हो जाने पर मामला हत्या में तब्दील कर दिया गया।

आरोपी घुमंतू प्रवृत्ति के होने के कारण पुलिस के लिए उन्हें पकड़ना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने अंजीर, रमेश, पिंटू, बरेश और दिग्विजय बादीगीर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Author

Related Articles

Back to top button