देवसर में समीक्षा बैठक: जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश

सिंगरौली। जगदीश गोमे, जिला पंचायत सीईओ ने देवसर विकासखंड के मंगल भवन में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक, सीईओ संजीव कुमार सहित जनपद के सचिव, इंजीनियर और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक में जिला सीईओ ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही हाट-बाजारों की नीलामी और उनके बेहतर निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।
जिला सीईओ ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल योजना, कर्मकार योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों को भी रखा, जिन पर जिला सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।













