आप संगठन विस्तार: रतीभान प्रसाद बने ग्रामीण जिलाध्यक्ष, लाल बाबू कुशवाहा को शहर की कमान
शहर-ग्रामीण स्तर पर नई नियुक्तियां, कई प्रकोष्ठों में जिम्मेदारियां तय

सिंगरौली। आम आदमी पार्टी (आप) ने जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी ने शहर और ग्रामीण दोनों स्तरों पर अलग-अलग जिम्मेदारियां तय करते हुए संगठनात्मक ढांचे का विस्तार किया है।
घोषित सूची के अनुसार ग्रामीण जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी रतीभान प्रसाद को सौंपी गई है, जबकि लाल बाबू कुशवाहा को शहर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। महिला मोर्चा को मजबूत करने के लिए ग्रामीण महिला अध्यक्ष हीरमनया सिंह और शहर महिला अध्यक्ष इदू विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों में भी नियुक्तियां की गई हैं। ओबीसी विंग के शहर अध्यक्ष शत्रुघ्न लाल शाह बनाए गए हैं, जबकि यूथ विंग में शहर अध्यक्ष अक्षय कुमार शाह और ग्रामीण अध्यक्ष सुजय कुमार कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदिवासी प्रकोष्ठ में शहर अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह और ग्रामीण अध्यक्ष भरत सिंह खैरवार नियुक्त किए गए हैं।
लीगल विंग में शहर अध्यक्ष शिव वर्मा और ग्रामीण अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र कुमार शर्मा बनाए गए हैं। वहीं ओबीसी विंग के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बाबूराम पाल को बनाया गया है। बौद्धिक प्रकोष्ठ में शहर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शुक्ला और ग्रामीण अध्यक्ष अखिलेश तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष आसिफ खान को नियुक्त किया गया है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।













