मध्य प्रदेशसिंगरौली

8 वे पोषण पखवाड़ा के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु जन-जागरूकता अभियान प्रारंभ

सिंगरौली/ जिले में 8वें पोषण पखवाड़ा 2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य परिवारों और समुदायों में ऐसे व्यवहारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जो बच्चों के स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक हों। कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मातृ एवं शिशु पोषण, प्रारंभिक बाल विकास और समुदाय की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पोषण पखवाड़ा अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों एवं समुदाय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर परिवारों को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। पखवाड़े के तहत मातृ एवं शिशु पोषण को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके। साथ ही, जन्म से 3 वर्ष तक के बच्चों के मस्तिष्क विकास हेतु प्रारंभिक प्रोत्साहन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसके अलावा, 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। परिवारों को बच्चों के अत्यधिक स्क्रीन टाइम के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है और इसे कम करने में समुदाय की भूमिका पर जोर दिया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button