मध्य प्रदेशसिंगरौली

क्षीरधारा ग्राम योजना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओ में से एक है :-कलेक्टर

दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लिए हितग्राहियो का चयन कर एक संप्ताह में करे पंजीयनः-गौरव बैनल

सिंगरौली /क्षीरधारा ग्राम योजना राज्य सरकार की प्राथमिकता मे से एक है जिले में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। योजना के लाभ के लिए हितग्राहियो का चयन कर एक संप्ताह के अंदर पंजीयन कराना सुनिश्चित करे उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग तथा उपस्थित अधिकारियों को दिया गया।

कलेक्टर ने क्षीरधारा ग्राम योजना की पहल करते हुयें निर्देश दिए कि इस योजना के प्रभारी क्रियान्वन के लिए पशुपालन विभाग के साथ साथ उपसंचाक किसान कल्याण वन मण्डल के अधिकारी भी संक्रिय योगदान सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि उपरोक्त अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर क्षीरधारा ग्रामो का चयन निर्धारित मापदण्ड के आधार पर करे जिसके तहत मादा गौवंश एवं भैस वंश का उच्च नस्ल के सिमेन से गर्भाधारण करायें। पशुओ का शत प्रतिशत टीकारण, बधिया करण, टैगिंग ग्राम में हरे चारे की उपलब्धता गोबर तथा गौमूत्र का समुचित नियोजन किया जाना है। योजना के अधिक प्रचार प्रसार के लिए चयनित ग्रामो में चौपाल लगाकर पशुपालको को योजना के लाभ से अवगत करायें।

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि उपसंचालक पशुपालन एवं संबंधित विभाग के डाक्टर अपने मैदानी अमले में तैनात कर्मचारियो की लगातार मानीटरिंग करे तथा एक संप्ताह के अंदर हितग्राहियो का चयन कर उनका पंजीयन करे ताकि चयनित हितग्राहियों को समय सीमा के अंदर लाभान्वित कराया जा सके। आगामी बैठक मे निर्धारित मापदण्डो को शत प्रतिशत पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन दिया जाना सुनिश्चित करे। इस योजना के क्रियान्वन तथा निर्धारित लक्ष्य के प्राप्ति में यदि लापरवाही मिली तो संबंधितो के विरूद्ध कार्रवाही की जायेगी। वही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे के द्वारा निर्देश दिए गए आकांक्षी ब्लाक में शत प्रतिशत पशुओ का टीकाकरण सुनिश्चित करे। बैठक के दौरान डॉ. जीतेन्द्र कुमार, उपंचालक कृषि अजीत सिंह, डॉ. अनामिका विश्वकर्मा सहित संतोष कुमार, प्रकाश तिवारी, अंगरमती सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button