मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनगणना के प्रथम चरण के क्रियान्वन हेतु चार्ज अधिकारियो के साथ बैठक आयोजित

सिंगरौली / जनगणना के प्रथम चरण के क्रियान्वन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय के द्वारा चार्ज अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। उन्होने कहा कि महत्वूपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के पहले चरण में माकान सूचीकरण एवं माकानो के गणना का कार्य आगामी 1 मई से 30 मई की बीच सम्पन्न होगा। जबकि नागरिको के लिए स्वागणना की सुविधा 16 से 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी। जनगणना के प्रति जन सामान्य में जागरूकता लाने के लिए प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न निःशुल्क संशाधनो के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया है। इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम कचरा संग्रहण गड़ियो के आडियो सिस्टम प्रमुख चौराहो के सर्वजनिक उद्घषणा तंत्र और शासकीय कार्यालयो के एलईडी डिस्पले का सहारा लिया जायेगा।

उन्होने कहा कि जनगणना से संबंधित संदेशो वीडियो और स्लोगन का निरंतर प्रदर्शन होगा इसके अतिरिक्त स्थानय केबल नेटवर्क जिला प्रशासन के अधिकारीक सोसल मीडिया प्लेटफार्मो के माध्यम से भी जानकारी पहुचाई जायेगी। चार्ज अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन प्रचार गतिविधियों को संचालित कराना होगा। तथा की गई कार्रवाही की रिपोर्ट फोटो और वीडियो सहित जनगणना कक्ष में उपलब्ध कराना होगा।

जनगणना की संवेदनशीलता और निर्धारित समय सीमा को देखते हुये इस कार्य को अति आवश्यक श्रेणी में रखा गया है। बैठक के दौरान एसडीएम देवसर सौरभ मिश्रा, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, एसडीए चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी, तहसीलदार सविता यादव, जान्हवी शुक्ला, प्रीति सिकरवा, ऋषि नारायण सिंह, अमित मिश्रा, नागेश्वर पनिका सहित नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button