चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़


लोकेशन – जिला सिंगरौली
स्लग – चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़।
एंकर
सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 7 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर एक संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें गिरोह का खुलासा हुआ। आरोपियों ने मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जबकि दो नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने सभी वाहन मालिकों को सूचित कर दिया है तथा मामले की विवेचना जारी है ।
श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी













