

48 घंटे में हत्या के पाँच आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का इनाम घोषित
सिंगरौली
चितरंगी, 10 अप्रैल 2026। चितरंगी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर पाँच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है
आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुकहर निवासी सुखमंती बादीगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 मार्च 2026 की शाम हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के पाँच-पाँच लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल रामा बादीगीर (51) को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 7 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई इसके बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा बढ़ा दी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न राज्यों में भागने की फिराक में थे पुलिस ने 7 अप्रैल को दिग्विजय बादीगीर को गिरफ्तार किया, जबकि 8 अप्रैल को अन्य चार आरोपियों को भी सुकहर गांव से हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे जब्त कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया गिरफ्तार आरोपी अंजीर उर्फ अंजनी बादीगीर (36), रमेश बादीगीर (66), पिंटू बादीगीर (35), बरेश उर्फ बरस बादीगीर (37) एवं दिग्विजय बादीगीर (22), सभी निवासी ग्राम सुकहर, थाना चितरंगी इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी













