ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

निगाही कोयला क्षेत्र में ‘शुक्ला गैंग’ का आतंक

सुरक्षा गार्डों को जान से मारने की धमकी, रास्ता रोककर किया हंगामा, सुरक्षा एजेंसी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

सिंगरौली।एनसीएल के निगाही कोयला क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। ‘शुक्ला गैंग’ के नाम से चर्चित गिरोह पर सुरक्षा कर्मियों को धमकाने, चोरी का प्रयास करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में प्रवीण चंद्र व्यास सुरक्षा एजेंसी द्वारा नवानगर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत के मुताबिक, 10 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 5:00 बजे 10–12 लोग 5–6 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर निगाही स्टोर के पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कन्वेयर बेल्ट के रोलर चोरी करने का प्रयास किया।मौके पर मौजूद सुपरवाइजर गंगासरन सिंह और अन्य सुरक्षा गार्डों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

घटना यहीं नहीं रुकी। सुबह करीब 10:30 बजे, जब सुपरवाइजर और गार्ड शिकायत दर्ज कराने एनसीएल कार्यालय जा रहे थे, तब आरोपियों ने रास्ते में मोटरसाइकिल खड़ी कर गश्ती वाहन को रोक लिया।आरोपियों ने शर्त रखी कि जब तक सुपरवाइजर गंगासरन सिंह को उनके सामने नहीं लाया जाएगा, वे वाहन को आगे नहीं बढ़ने देंगे। काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। बाद में अतिरिक्त सुरक्षा बल के मौके पर पहुंचने के बाद हालात नियंत्रित हुए।

चार मुख्य आरोपी चिन्हित
सुरक्षा एजेंसी ने पुलिस को चार प्रमुख आरोपियों के नाम सौंपे हैं जिसमें महेश शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, उपाध्याय (बहनोई), उमेश शुक्ला का नाम शामिल है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
एजेंसी का दावा है कि ‘शुक्ला गैंग’ पहले भी कई बार सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट और विवाद कर चुका है। लगातार बढ़ती घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
सुरक्षा एजेंसी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बहाल रह सके और भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button