विश्व होम्योपैथी दिवस पर सिंगरौली के डॉक्टरों का राष्ट्रीय सम्मान

सिंगरौल। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में सिंगरौली के होम्योपैथ चिकित्सकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। डॉ. सुमित गुप्ता को “भारत के मास्टर ऑफ होम्योपैथी” सम्मान से नवाजा गया, वहीं उनकी बहन डॉ. सुमन गुप्ता को “शाइनिंग स्टार ऑफ होम्योपैथी” अवॉर्ड प्रदान किया गया।

डॉ. सुमित गुप्ता इससे पहले भी “राष्ट्रीय डायमंड होम्योपैथी पुरस्कार” और “प्राइड ऑफ होम्योपैथी अवॉर्ड” जैसे सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। वे विंध्यनगर निवासी हैं और वर्तमान में एनटीपीसी विंध्य अस्पताल में विजिटिंग कंसल्टेंट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही स्वास्तिक होम्योपैथिक क्लिनिक में भी नियमित रूप से मरीजों का उपचार करते हैं।
इस समारोह में देशभर से 1000 से अधिक होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भाग लिया, जो इस चिकित्सा पद्धति की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने दोनों चिकित्सकों की उपलब्धियों को सराहते हुए इसे सिंगरौली जिले के लिए गौरव का विषय बताया।













