सिंगरौली

मोरवा में अवैध कोयला परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 40 टन कोयला, डंपर व जेसीबी जब्त

सिंगरौली। मोरवा क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ खनिज एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। करीब 40 टन अवैध कोयला, एक डंपर और एक जेसीबी मशीन जब्त की गई है।

कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरव पांडेय एवं खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में 10 अप्रैल की देर रात यह कार्रवाई की गई। टीम ने एनसीएल निगाही परियोजना के समीप रेलवे लाइन से लगभग 200 मीटर दूर अवैध रूप से कोयला भंडारण और परिवहन होते पाया।

जांच के दौरान एक डंपर और एक जेसीबी मशीन लावारिस हालत में मौके से जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गए। जब्त वाहनों को थाना मोरवा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

प्रशासन द्वारा वाहन मालिकों की जानकारी आरटीओ विभाग से प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा, सर्वेयर सौरभ चौरसिया तथा पुलिस व होमगार्ड के जवान शामिल रहे।अधिकारियों ने बताया कि जब्त कोयले एवं वाहनों पर खनिज नियमों के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button