ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

माड़ा में नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमि पूजन, शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के माड़ा मंडल में प्रस्तावित नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक ने बताया कि लगभग 1499.97 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह महाविद्यालय क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। लंबे समय से क्षेत्र में महाविद्यालय की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। इससे न केवल छात्रों का भविष्य संवर सकेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के सामाजिक और शैक्षणिक विकास को भी गति मिलेगी।

विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि उनका संकल्प देवसर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को लगातार मजबूत करना है, ताकि हर नागरिक को बेहतर अवसर मिल सके।

Author

Related Articles

Back to top button