ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विंध्य वारियर्स बने चैंपियन, एनआरआईआरएसएम 2025-26 फाइनल में शानदार जीत

सिंगरौली। एनआरआईआरएसएम 2025-26 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विंध्य वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दादरी लीजेंड्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला रोमांचक रहा, जहां दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी विंध्याचल टीम ने दादरी लीजेंड्स को निर्धारित 20 ओवर में 180 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंध्य वारियर्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 17 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत दर्ज की।

मैच के हीरो इंजीनियर (ऑपरेशन) रेहान नवाज़ अहमद कैफी रहे, जिन्होंने 28 गेंदों में 75 रन की विस्फोटक पारी खेलकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया। दादरी लीजेंड्स के संजू ढाका को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ और ‘बेस्ट बैट्समैन’ चुना गया। वहीं, विंध्याचल के अंजनी कुमार को ‘बेस्ट बॉलर’ और रविकांत रामिन्नी को ‘बेस्ट फील्डर’ का पुरस्कार मिला।

समापन समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना की सराहना की। खिलाड़ियों ने भी आयोजन के सफल संचालन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Author

Related Articles

Back to top button