ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

संसद परिसर में राहुल गांधी और पीएम मोदी आमने-सामने, बातचीत की तस्वीर चर्चा में

नई दिल्ली। नई दिल्ली की सियासत में शनिवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन परिसर में आमने-सामने आए और कुछ देर तक बातचीत करते नजर आए।

आमतौर पर राजनीतिक मंचों पर एक-दूसरे पर तीखे हमले करने वाले दोनों नेताओं की यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। यह दृश्य उस राजनीतिक माहौल से अलग दिखा, जहां बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप हावी रहते हैं।

हालांकि यह मुलाकात औपचारिक थी या अनौपचारिक, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों नेताओं के बीच हुई संक्षिप्त बातचीत ने राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के संवाद लोकतंत्र में स्वस्थ परंपरा का संकेत होते हैं, जहां मतभेदों के बावजूद बातचीत की गुंजाइश बनी रहती है।

Author

Related Articles

Back to top button