मध्य प्रदेशसिंगरौली

संघर्ष से स्वावलंबन की ओर बढ़ते रीता कुशवाहा के कदम

रीता कुशवाहा के खुशहाल और सम्मानजनक जीवन का माध्यम बनी पीएम स्वनिधि योजना

सिंगरौली-नगर पालिक निगम सिंगरौली के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22, बनौली की रहने वाली 28 वर्षीय रिता कुशवाहा आज महिला सशक्तिकरण की एक जीती-जागती मिसाल बन गई हैं। ’पीएम स्वनिधि योजना’ के माध्यम से उन्होंने न केवल अपने ठप पड़े व्यवसाय को पुनर्जीवित किया, बल्कि आज वे एक सफल महिला उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।रीता ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन ने उनके किराने के व्यवसाय को पूरी तरह बंद कर दिया था। परिवार के पालन-पोषण की चिंता और आर्थिक तंगी ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर दिया था। ऐसे कठिन समय में, पी.एम. स्ट्रीट वेण्डर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) उनके लिए आशा की किरण बनकर आई

उन्होने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया संजय नगर शाखा के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से ऋण प्राप्त कियाः प्रथम चरण 10 हजार की शुरुआती सहायता से बंद दुकान को फिर से शुरू किया। द्वितीय चरणः ऋण का समय पर भुगतान करने के बाद 20 हजार की राशि प्राप्त की। तथा तृतीय चरण वर्तमान अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी के बल पर उन्होंने 50 हजार का ऋण प्राप्त किया, जिससे उन्होंने अपनी दुकान का विस्तार किया और आय में भारी वृद्धि की। रीता कुशवाह आज के आधुनिक दौर के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।

 

वे अपनी दुकान पर डिजिटल लेन-देन का उपयोग कर रही हैं। इसके अतिरिक्त, वे और उनका परिवार ’स्वनिधि से समृद्धि’ अभियान के तहत निम्नलिखित योजनाओं से भी लाभान्वित हैं जिनमें पीएम सुरक्षा बीमा योजना , पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना वन नेशन वन राशन कार्ड का लाभ प्राप्त कर रही है।आज रिता कुशवाहा अपने पति के साथ एक खुशहाल और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रही हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय वे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री को डॉ. मोहन यादव को देती हैं।

Author

Related Articles

Back to top button