गंगा जल संवर्धन अभियान: राज्य मंत्री राधा सिंह ने सरपंचों संग किया संवाद

सिंगरौली। मध्य प्रदेश शासन की राज्यमंत्री राधा सिंह ने गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत जनपद पंचायत चितरंगी में क्षेत्रीय सरपंचों के साथ संवाद किया।
इस दौरान जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित जल उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सरपंचों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जल संवर्धन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि “जल है तो कल है” की भावना को आत्मसात करते हुए सभी को मिलकर जल संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और उपस्थित लोगों के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।













