ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

सिंगरौली-भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली की आगामी कार्य योजना के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिले के संगठन प्रभारी विनोद यादव उपस्थित रहे तथा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, विश्वामित्र पाठक, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, गिरीश द्विवेदी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी मंचासीन रहे।
बैठक की औपचारिक शुरुआत भारत माता एवं पितृ पुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम गायन से हुआ।

बैठक मे स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने दिया तथा उन्होंने आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला पर प्रकाश डाला तथा पार्टी की ओर से चल रहे गांव एवं बस्ती चलो अभियान की प्रगति की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष ने समस्त जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों को सभी सांगठनिक कार्यक्रमों को शत प्रतिशत धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

अपने वक्तव्य मे मुख्य वक्ता एवं जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव जी ने कहा कि गांव एवं बस्ती चलो अभियान में हमारे समस्त जनप्रतिनिधि गांव गांव एवं बस्ती बस्ती जाकर जनता के बीच संवाद स्थापित करें तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करें। सरकार की योजनाएं तथा विकास की धारा हर व्यक्ति, हर गरीब एवं हर महिला तक पहुंचे ये हम सबकी जिम्मेदारी है। हमारी अंत्योदय की अवधारणा तभी साकार होगी जब समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठा व्यक्ति सरकार की विकास योजनाओं से लाभान्वित होगा। संगठन प्रभारी महोदय ने आगामी 14 अप्रैल बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला को विधिवत सम्पन्न कराने के लिए कार्यक्रम के संयोजक व सह संयोजकों को पूरी तन्मयता से काम करने के निर्देश दिए तथा उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ सम्पन्न कराने हेतु तटस्थ रहे। जिला संगठन प्रभारी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर सिंगरौली जिले का हर सांगठनिक कार्यक्रम उत्कृष्ट स्तर पर मापा जाता है तथा ये श्रृंखला निरंतर चलती रहे इसके लिए हम सभी को अपने सामूहिक प्रयास जारी रखनें है तथा अपनी उत्कृष्ट कार्य शैली बरकरार रखनी है।

बैठक में राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह तथा माननीय विधायकों ने भी अपने वक्तव्य व सुझाव कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे।बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विनोद चौबे, पूनम गुप्ता, विजया सिंह, जिला महामंत्री विक्रम सिंह, लालपति साकेत, योगेन्द्र द्विवेदी, जिलामंत्री आलोक यादव, हर्ष सिंह, सुमन सिंह, द्रोपदी सिंह, मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम वर्मा , विनोद चौबे, वरिष्ठ नेता व सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा, वरिष्ठ नेता विनोद द्विवेदी, नरेश शाह, सम्पत शाह, अरुण देव पांडेय, मधूझा, सरोज शाह, किरण सोनी, मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी तथा मुख्य अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button