ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसीधी

पुल्ली बनाने गये पटवारी के साथ दुर्व्यवहार

चुरहट थाने में दर्ज हुआ मामला

सीधी। थाना चुरहट अंतर्गत ग्राम बडख़रा 740 में शासकीय कार्य के तहत पुल्ली बनाने के गये हल्का पटवारी के साथ गाली-गलौज व शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कराने का सामने आया है। घटना के बाद हल्का पटवारी राकेश मिश्रा पिता स्व.हरिदत्त मिश्रा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कचनार थाना हनुमना जिला मऊगंज द्वारा चुरहट थाना में रिपोर्ट की गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में तहसील चुरहट, हल्का बडख़रा 740 में पटवारी के पद पर पदस्थ हैं। आवेदक रामसुशील पटेल निवासी बडख़रा 740 एवं चन्द्रमणि प्रसाद तिवारी निवासी बडख़रा 739 के द्वारा अपनी जमीनों का पुल्ली फांट कराने का आवेदन तहसील कार्यालय में दिया गया था। पंचायत भवन बडख़रा 740 में आज दिनांक 11 अप्रैल को पुल्ली तैयार कराने हेतु नोटिस जारी कर तामील कराई गई थी। उन्हीं आवेदकों की पुल्ली तैयार करने हेतु पटवारी भी समस्त शासकीय दस्तावेजों को लेकर ग्राम पंचायत भवन में पहुंचा था। वहां के सरपंच, सचिव, जीआरएस तथा आवेदकों को पुल्ली तैयार करने का कार्य हो रहा था। उसी दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे बडख़रा का गुड्डू उर्फ पुष्पेन्द्र तिवारी पिता सत्यसेन तिवारी आया और गाली-गलौज कर शासकीय किये जा रहे कार्य में बाधा पहुंचाया, जिसके कारण आवेदकों की पुल्ली नहीं बन पाई।

आरोपी द्वारा पटवारी के साथ छीना-झपटी कर मोबाइल छीनते हुये नीचे गिरा दिया गया। आरोपी द्वारा गाली-गलौज करते हुये धमकी दी गई कि दोबारा इधर आया तो जान से खत्म कर देंगे। आरोपी के उक्त कृत्य की वीडियो भी पटवारी द्वारा बनाई गई है। आरोपी के विरूद्ध चुरहट थाना में धारा 132, 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Author

Related Articles

Back to top button