मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 260 आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

सिंगरौली – शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 260 नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर ने जनसुनवाई में आवेदक की समस्या को विस्तार से सुना और मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कई गंभीर प्रकरणों में समय-सीमा निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को वस्तुस्थिति की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।

जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे,अपर कलेक्टर श्री प्रभाशंकर त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर संजीव पांडे, अखिलेश सिंह, एसडीएम सुरेश जाधव सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button