मध्य प्रदेशसिंगरौली

निर्माणाधीन सिंचाई योजनाओं के प्रगति की कलेक्टर ने की समीक्षा

गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्यों को करें पूर्ण - श्री बैनल

भू अर्जन एनओसी आदि से संबंधित प्रक्रियाओं को समय से पूर्ण का दिए निर्देश

सिंगरौली – जिले में निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओ के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। कलेक्टर ने सम्बंधित परियोजना के कार्यपालन यंत्री से गोंड सूक्ष्म सिंचाई परियोजना, रिंहद सूक्ष्म सिंचाई परियोजना सहित ढोंगा जलाशय,बेलदार जलाशय में चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि कार्य में प्रगति लाई जाए। कलेक्टर ने कहा की पाइपलाइन के बिछवा कार्य की प्रगति कम है । कम प्रगति देने वाले संविदाकारों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें तथा पाइपलाइन के बिछवा के कार्य में प्रगति लाई जाए।

कलेक्टर ने एक एक परियोजना में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तार जानकारी ली । तथा सम्बंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सिंचाई परियोजनाओ के कार्य पूर्ण करें तथा समय सीमा के बैठक में भी चल रहे प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी दिया जाए। वहीं इस आशय के भी निर्देश दिए गए कि जिन परियोजनाओं में भू अर्जन, फॉरेस्ट क्लियरेंस एवं एनवायरनमेंट क्लियरेंस संबंधित आवयश्कता उपरोक्त प्रक्रियाओं को पूर्ण कर अवगत कराए। बैठक के दौरान जल संसाधन के कार्यपालन यंत्री एस. एम. तिवारी सहित सहायक यंत्री आदि उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button