ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, ननि आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशन में दुकानदारों को दी गई समझाइश

 

सिंगरौली के बैढ़न क्षेत्र अंतर्गत बिलौंजी रिलायंस तिराहा के आसपास जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व नगर पालिक निगम के उपायुक्त आर.पी. बैस और नगर तहसीलदार सविता यादव ने किया।

कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को समझाइश देते हुए निर्देश दिए कि वे निर्धारित और उचित स्थानों पर ही अपनी दुकानें लगाएं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण करते पाए गए, तो उनका सामान जब्त कर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

अभियान के दौरान अतिक्रमण अधिकारी विपिन तिवारी, रावेंद्र सिंह, स्वच्छता निरीक्षक कैलाश शाह, विशाल सोनी, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी, धर्मेंद्र सहित नगर निगम और राजस्व विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने और आम लोगों को सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button