देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

हैदराबाद एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: दुबई जा रहे यात्री से 9.62 लाख की विदेशी मुद्रा जब्त

संदिग्ध व्यवहार पर रोका गया यात्री, कस्टम विभाग को सौंपा; इससे पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई जा रहे एक यात्री के पास से विदेशी मुद्रा बरामद की है।

सीआईएसएफ के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को संदिग्ध व्यवहार के आधार पर यात्री को रोका गया। जांच के दौरान उसे एक्स-बीआईएस स्क्रीनिंग पॉइंट पर ले जाकर बैगेज की स्कैनिंग की गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधि सामने आई। इसके बाद की गई विस्तृत तलाशी में यात्री के हैंड बैगेज से करीब 9.62 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा, जिसमें अमेरिकी डॉलर, यूएई दिरहम और सऊदी रियाल शामिल हैं, बरामद हुई।

कार्रवाई के बाद यात्री और जब्त की गई मुद्रा को आगे की जांच के लिए कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले 16 अप्रैल को भी इसी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की टीम ने प्रोफाइलिंग के आधार पर हांगकांग जा रहे एक यात्री को पकड़ा था। उस दौरान जांच में करीब 48,550 अमेरिकी डॉलर (लगभग 45.28 लाख रुपये) की विदेशी मुद्रा बरामद हुई थी।

अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button