बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपाल

मलय जैन बने बालाघाट के नए एसपी, हॉक फोर्स की कमान भी मिली

मध्यप्रदेश गृह विभाग ने 4 अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी सौंपा अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार, 6 नवंबर को आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए मलय जैन को बालाघाट का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। उन्हें बालाघाट हॉक फोर्स के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

जारी आदेश के अनुसार, पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी मलय जैन को नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा 4 अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। आईजी चंबल जोन मुरैना सचिन कुमार अतुलकर को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ आईजी एसएएफ ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा को सेनानी, 32वीं वाहिनी एसएएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंदौर पीटीएस के एसपी वाहनी सिंह को एसपी नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद आईपीएस अभिषेक आनंद इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

इसी तरह 25वीं वाहिनी एसएएफ भोपाल के सेनानी नगेन्द्र सिंह को वर्तमान दायित्वों के साथ एसपी रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Author

Related Articles

Back to top button