बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

दुर्लभ ‘ए-नेगेटिव’ रक्तदान कर डॉ. ओ.पी. राय ने बचाई मरीज की जान

सिंगरौली। मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली के सचिव डॉ. ओ.पी. राय ने दुर्लभ रक्त समूह ‘ए-नेगेटिव’ का स्वैच्छिक रक्तदान कर एक अंजान मरीज की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत में भर्ती एक गंभीर मरीज को ‘ए-नेगेटिव’ रक्त की तत्काल जरूरत थी। परिजन दो दिनों से रक्तदाता की तलाश में भटक रहे थे, लेकिन दुर्लभ रक्त समूह होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी।
ऐसे में डॉ. राय से संपर्क किया गया, जिन्होंने बिना देर किए रेडक्रॉस ब्लड सेंटर पहुंचकर रक्तदान किया। उनके इस समय पर किए गए सहयोग से मरीज को जीवनदान मिल सका।

डॉ. राय का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने संदेश दिया कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, खासकर दुर्लभ रक्त समूह वाले लोगों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण होता है।

Author

Related Articles

Back to top button