ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में राहुल गांधी का पुतला दहन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन

सिंगरौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सिंगरौली द्वारा बैढ़न स्थित अंबेडकर चौक पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह के मार्गदर्शन में हुए इस प्रदर्शन में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह और पूर्व विधायक सुभाष रामचरित्र भी मौजूद रहे।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार की अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। साथ ही मातृ शक्ति की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और विरोध दर्ज कराया।

Author

Related Articles

Back to top button