ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
आर्थिक रूप से कमजोर कन्या के विवाह में पार्षद प्रेमसागर ने 5100 रुपए देकर की मदद

सिंगरौली। आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक परिवार की मदद के लिए वार्ड 36 के कांग्रेस पार्षद प्रेमसागर मिश्रा आगे आए और मानवता का उदाहरण पेश किया।
जानकारी के अनुसार, वार्ड 29 निवासी सुर्दर्शन शाह ने अपनी नातिन के विवाह के लिए आर्थिक सहायता की मांग जनसुनवाई में की थी। उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण विवाह का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा था।
मामले की जानकारी मिलते ही पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने परिवार से संपर्क कर उन्हें नगर निगम कार्यालय बुलाया और 5100 रुपए की नगद सहायता प्रदान की।
इस दौरान नगर निगम के कार्यपालन यंत्री संतोष पांडेय, ठेकेदार संदीप शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। परिवार ने भावुक होकर पार्षद का आभार जताया और उनके इस सहयोग को जीवनभर याद रखने की बात कही।













