ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में ‘दिशा’ समिति की बैठक: सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने विकास कार्यों की समीक्षा की

सिंगरौली। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में जिले के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, अधोसंरचना निर्माण और जनसमस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करें और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित करें।

उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, साथ ही जनसहभागिता बढ़ाने की बात कही।

बैठक में विधायक रामनिवास शाह, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक, कलेक्टर गौरव बैनल सहित समिति के सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button