सत्य पाल जैन ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पूरी की

मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । जनगणना 2027 में डिजिटल भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारत के पूर्व सांसद और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन ने आज ऑनलाइन जनगणना पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक अपनी स्व-गणना पूरी की। इस प्रक्रिया में चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के जनगणना संचालन निदेशालय की उप निदेशक एवं कार्यालय प्रमुख सुश्री आकृति पांडे और सहायक निदेशक (त) सोनम छेरिंग ने सहायता प्रदान की।
स्व-गणना करके जैन ने इस नागरिक-केंद्रित डिजिटल पहल की सरलता, सुविधा और महत्व को उजागर किया। उनकी भागीदारी नागरिकों को जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करती है। स्व-गणना सुविधा व्यक्तियों को अपने विवरण ऑनलाइन जमा करने में सक्षम बनाती है, जिससे बेहतर नीति नियोजन के लिए डेटा संग्रह में सटीकता, पारदर्शिता और दक्षता में सुधार सुनिश्चित होता है।













