ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

पिकअप पलटने से 12 घायल, एक की हालत गंभीर

दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत मनका गांव के पास शनिवार सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस सड़क हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग सागर जिले के बंडा क्षेत्र से एक लगून कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव मनका लौट रहे थे। गांव के पास एक मोड़ पर अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन में करीब 15 लोग सवार थे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर चक्रेश चौधरी और डॉक्टर यशपाल ने सभी घायलों का इलाज किया।

घायलों में धर्मू अहिरवार (35) को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों में अशोक अहिरवार, गोकूल, संजय, चंद्रभान, तुलसी, सौरभ, केरन, पिंटू, टुटेली और राजू शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही इमलिया चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा अस्पताल पहुंचे और घायलों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button