जुड़वा तालाब में चला ‘जल गंगा संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान’, ग्रामीणों ने किया श्रमदान

सिंगरौली। सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसायटी, नवांकुर संस्था (जन अभियान परिषद मध्यप्रदेश) द्वारा सेक्टर खुटार के अंतर्गत जुड़वा तालाब में शनिवार को ‘जल गंगा संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और तालाब को स्वच्छ बनाना रहा।
अभियान में प्रफुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रमदान किया और तालाब परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान ‘जल है तो कल है’ का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, नवांकुर संस्था की परामर्शदाता श्रीमती सुरेखा गुप्ता तथा सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट की सह कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती सावित्री प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इसके अलावा अरविंद कुशवाहा, बबलू शाह और ग्राम विकास समिति की सदस्य श्रीमती सुनैन शाह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई। सभी ने जल संरक्षण को जीवन संरक्षण बताते हुए इसे जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।













