ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

सिंगरौली। जिले के सुदा गांव में शुक्रवार को 35 वर्षीय भुवनेश्वर कोल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके घर के पास बस्ती से कुछ दूरी पर एक खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही चितरंगी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बैढ़न से फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

प्रारंभिक जांच में मृतक के चेहरे और सिर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि, अभी तक किसी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारण और समय का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। आसपास के ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों और संभावित आरोपियों का पता लगाया जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button