ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कृषि व्यापारियों की हड़ताल का ऐलान, 27 अप्रैल को बंद रहेंगी दुकानें

सिंगरौली। जिले में कृषि व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की है। ऊर्जांचल कृषि व्यापार संघ सिंगरौली के बैनर तले 27 अप्रैल 2026 को जिले के खाद्य, बीज एवं कृषि आदान से जुड़े सभी व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे।
संघ द्वारा अपर कलेक्टर सिंगरौली को ज्ञापन सौंपकर हड़ताल की सूचना दी गई है। बताया गया कि यह निर्णय प्रदेश संगठन के आह्वान पर लिया गया है, जिसमें विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

संघ पदाधिकारियों के अनुसार, हड़ताल के दिन सभी व्यापारी सुबह से अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे और सामूहिक रूप से एकत्रित होंगे। इसके बाद दोपहर 4 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संघ ने प्रशासन से मांग की है कि ज्ञापन प्राप्त करने के लिए एक सक्षम अधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। हड़ताल को लेकर जिले भर के व्यापारियों में समर्थन देखने को मिल रहा है, जिससे 27 अप्रैल को कृषि व्यापार पूरी तरह प्रभावित रहने की संभावना है।

Author

Related Articles

Back to top button