देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

अंबाला–अमृतसर रेल कॉरिडोर पर IED धमाका, बड़ा हादसा टला

चंडीगढ़। अंबाला–अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर पर सोमवार देर रात आईईडी धमाका होने से हड़कंप मच गया। घटना राजपुरा–शंभू के पास हुई, जहां सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और पंजाब पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार, यह कम तीव्रता का विस्फोट था, लेकिन इसे बड़े धमाके की कोशिश माना जा रहा है। घटनास्थल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसके बारे में आशंका है कि वही विस्फोट करने आया था और हादसे में मारा गया।

मौके से तार, सिम कार्ड और अन्य संदिग्ध सामग्री भी मिली है। साथ ही यूपी और हरियाणा नंबर की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

वरुण शर्मा ने बताया कि मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और केंद्रीय एजेंसियां भी जांच में शामिल हैं। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले रेलवे ट्रैक उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button