बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, डंपर में लगी आग से चालक-क्लीनर की मौत

खड़े ट्रॉले में घुसा तेज रफ्तार डंपर, दोनों मृतक दमोह जिले के निवासी

भोपाल- मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें डंपर चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना बड़े तालाब के पास रात करीब 12:30 बजे हुई, जब तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे खड़े ट्रॉले में पीछे से टकरा गया। टक्कर के बाद डंपर में भीषण आग लग गई, जिससे दोनों अंदर ही फंस गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। चार दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बाद में क्रेन से डंपर के केबिन को हटाकर दोनों शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान राजा अहिरवार (32) और गोपाल अहिरवार के रूप में हुई है, जो दमोह जिले के नरसिंहगढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रॉला सड़क किनारे बिना लाइट के खड़ा था, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button