ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिले में सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

सिंगरौली – जिले में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ‘आत्मा’ योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 (मूल्यांकन वर्ष 2025-26) के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

परियोजना संचालक ‘आत्मा’ किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अनुसार, जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक को 25 हजार रुपये तथा विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

यह पुरस्कार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी एवं मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में प्राकृतिक खेती, मधुमक्खी पालन, वैज्ञानिक एवं नवीन तकनीक अपनाकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले उन्नतशील कृषकों को दिया जाएगा।इच्छुक कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र संबंधित कृषि विकासखण्ड कार्यालय अथवा जिला स्तरीय कार्यालय कलेक्टर भवन कक्ष क्रमांक 39 प्रथम तल से प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने पात्र कृषकों से समय पर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button