अपर कलेक्टर ने 170 आवेदन पत्रों पर की जनसुनवाई
जनसुनवाई में ही कई आवेदनों का कराया गया निराकरण

सिंगरौली, जिले के विभिन्न अंचलों से आए हुए 170 आवेदकों ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में अपनी समस्याओं का आवेदन देते हुए अपर कलेक्टर श्री पी.एस. त्रिपाठी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अपर कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए जनसुनवाई में उपस्थित जिला अधिकारियों से कई आवेदनों का निराकरण कराया।
जनसुनवाई के दौरान अधिकांश समस्याएं विद्युत व्यवस्था से संबंधित रहीं, जिसे तत्परता के साथ सुधार करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपर कलेक्टर द्वारा दिए गए। वहीं कुछ आवेदनकर्ताओं द्वारा विस्थापन से संबंधित समस्याओं के आवेदन दिए गए, जिनका भी निराकरण नियमानुसार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई के दौरान सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, अखिलेश सिंह, एसडीएम सुरेश जाधव सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।












