ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में ‘संवाद सेतु’ का सफल समापन, मेंटरिंग पहल को मिली 100% सफलता

विंध्याचल। एनटीपीसी विंध्याचल में फ्लैगशिप मेंटरिंग पहल “संवाद सेतु (पायलट प्रोजेक्ट)” का फाइनल कनेक्ट सेशन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीओई–मानव संसाधन के स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद उम महाप्रबंधक (मानव संसाधन-सीओई) अमित कुमार ने अपने विचार साझा किए।इस अवसर पर वरिष्ठ नेतृत्व में चंद्रमौली एस. जंगबहादुर, रूमा दे शर्मा, संजीब कुमार साहा और एस. एन. पाणिग्रही ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में एसएचआरएम टीम ने पहल की उपलब्धियों और प्रमुख सीखों को प्रस्तुत किया। इस मेंटरिंग प्रोग्राम में 38 मेंटर-मेंटी जोड़ों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे कर्मचारियों के विकास और ज्ञान साझा करने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आए।कार्यक्रम के दौरान पूर्णिमा चतुर्वेदी, डॉ. अभिषेक बिस्वास, अभिषेक जैन और महेश्वर भैंसा ने अपने अनुभव साझा किए।

इस पहल के तहत विंध्याचल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्टता का परिचय दिया। कार्यक्रम का समापन शिल्पा सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।‘संवाद सेतु’ ने कर्मचारियों के बीच संवाद, विश्वास और पेशेवर विकास को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Author

Related Articles

Back to top button