ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

आरएलआई विंध्याचल में ‘जनरेटिव एआई एवं प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग’ कार्यक्रम संपन्न

 

विंध्याचल। क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान द्वारा 27 से 29 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय “जनरेटिव एआई एवं प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग” प्रमाणन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनटीपीसी के विंध्याचल, सिंगरौली और टांडा सहित विभिन्न परियोजनाओं के कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल्स के उपयोग, कार्य दक्षता बढ़ाने और डेटा-आधारित निर्णय लेने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए.जे. राजकुमार ने किया। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में एआई की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।स्वागत भाषण में अपर महाप्रबंधक डॉ. देबास्मिता त्रिपाठी ने डिजिटल युग में नई तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विशेषज्ञ प्रशिक्षक किरण बाबू वेल्नाटी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम कर्मचारियों को भविष्य की कार्यशैली के अनुरूप तैयार करने और डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button