ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

खिरवा में जन चौपाल: मोरवा पुलिस ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर किया समाधान

सिंगरौली। जिले में चल रहे जनसंवाद अभियान के तहत खिरवा गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मोरवा थाना क्षेत्र में आयोजित हुआ, जहां थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जन चौपाल में ग्राम सरपंच और सचिव की उपस्थिति से ग्रामीणों की भागीदारी और बढ़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें आपसी विवाद, जमीन से जुड़े मामले, पारिवारिक विवाद, नशे की समस्या और अन्य स्थानीय शिकायतें प्रमुख रहीं।

निरीक्षक डॉ. सिंह ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जिससे ग्रामीणों में संतोष देखा गया। वहीं कुछ मामलों में कानूनी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए संबंधित पक्षों को उचित मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

इसके अलावा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को सतर्क रहने और अपनी निजी जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी गई।
पुलिस ने आश्वस्त किया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इस तरह के जन चौपाल कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि पुलिस और जनता के बीच संवाद और विश्वास और मजबूत हो सके।

Author

Related Articles

Back to top button