ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई- आंगनवाड़ी केन्द्र बंद मिलने पर कार्यकर्ता और सुपरवाइजर निलंबित

महिला बाल विकास के अधिकारी डीपीओ के वेतन आहरण पर कलेक्टर ने आगामी आदेश तक लगाई रोक

सिंगरौली / नवजीवन विहार सेक्टर 2 स्थित आगनवाड़ी केन्द्र तथा आगनवाड़ी केन्द्र जरहा क्रमांक 3 और 4 निर्धारित समय प्रातः 9:30 बजे बंद मिलने पर कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करने हेतु नवजीवन विहार सेक्टर 2 की कार्यकर्ता पूजा कुशवाहा एवं संबंधित क्षेत्र की सुपरवाईजर श्रीमती प्रियंका द्विवेदी तथा जरहा आगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 4 की कार्यकर्ता प्रेमवती शाह को निर्देश दिया गया है। तथा महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ जीतेन्द्र गुप्ता के वेतन आहरण पर आगामी आदेश तक रोक लगाई गई है।

विदित हो कि कलेक्टर श्री बैनल के निर्देशन में सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा के द्वारा नवजीवन विहार सेक्टर 2 स्थित आगनवाड़ी केन्द्र तथा जरहा के आगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 एवं 4 का औचक निरीक्षण किया गया। सहायक कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान उपरोक्त केन्द्र बंद मिले जिस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित आगनवाड़ी केन्द्र नवजीवन विहार की कार्यकर्ता तथा आगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 4 जरहा की कार्यकर्ता को निलंबित करने एवं आगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 जरहा की कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर द्वारा आगनवाड़ी केन्द्रो के संचालन मे बरती जा रही घोर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुयें यह बड़ी कार्रवाही की गई है।

Author

Related Articles

Back to top button