जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य 01 मई से शुरू
निदेशक, जनगणना श्री कार्तिकेय गोयल ने वीसी के माध्यम से दिए निर्देश

सिंगरौली / जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य मध्य प्रदेश में 1 मई से 30 मई के मध्य सम्पन्न होना है। निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल मध्य प्रदेश श्री कार्तिकेया गोयल द्वारा जिले में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के तैयारियों की समीक्षा हेतु वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में निदेशक द्वारा सभी पर्यवेक्षक को पर्यवेक्षी सर्किल आवंटित करते हुए प्रगणकों को मकान सूचीकरण ब्लाकों को आवंटित किया जाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र एवं जनगणना किट वितरित करने हेतु भी निर्देश प्रदान किए गए।
निदेशक द्वारा निर्देशित किया गया कि दिनांक 1 मई से प्रारंभ हो रहे मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य हेतु निम्नलिखित चेक पॉइंट निर्धारित करते हुए उनकी समय समय पर समीक्षा करने हेतु कहा गया- 1- सभी पर्यवेक्षक एवं प्रगणक 1 मई 2026 के बाद एचएलओ ऐप का सही वर्जन (ट्रैनिंग ऐप नहीं ) डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लें। सभी पर्यवेक्षक एवं प्रगणक 3 मई 2026 तक ऐप पर सफलतापूर्वक लॉगिन कर लें।सभी प्रगणक 3 मई 2026 तक ऐप पर कम से कम एक इंट्री कर अवश्य सिंक कर लें। सभी प्रगणक 4 मई 2026 तक फील्ड कार्य अनिवार्यतः प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।
सभी पर्यवेक्षक 5 मई 2026 तक डाटा सिंक करना प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। सभी प्रगणक 5 मई 2026 तक अपने आवंटित मकानसूचीकरण ब्लाक का 10 प्रतिशत कार्य करना सुनिश्चित करें। ऐसे प्रगणक जिन्हें एक से ज्यादा मकानसूचीकरण ब्लाक आवंटित हैं उनके लिए यह समय सीमा 10 मई तक है। ऐसे प्रगणक जिन्हें एक मकानसूचीकरण ब्लाक आवंटित हैं 10 मई तक 40: तथा 15 मई तक 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लें स ऐसे प्रगणक जिन्हें एक मकानसूचीकरण ब्लाक आवंटित हैं 20 मई तक 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करें 20 मई से 30 मई तक कार्य का पुनरीक्षण कार्य करना है तथा पहले बंद मकानों पर जाकर पता करें कि उसके रहवासी यदि आ गए हों तो डाटा अपडेट करें स
निदेशक द्वारा जिले एवं चार्जों में एक कंट्रोल रूम स्थापित करने हेतु निर्देश दिए गए जो कि पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य में आने वाली समस्याओं को निस्तारित करने का कार्य करेंगे। इसके लिए जिले में नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स एवं फील्ड ट्रेनर्स का भी सेवाएं ले सकते हैं। समय समय पर चार्जों में मकानसूचीकरण कार्य की गुणवत्ता की जांच हेतु भ्रमण करने पर भी जोर दिया गया। कलेक्टेªट के एनआईसी केन्द्र में कलेक्टर एवं जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री गौरव बैनल,अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, जिला जनगणना अधिकारी संजीव पाण्डेय, तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, प्रीति सिकरवार, जान्हवी शुक्ला , नगर जनगणना अधिकारी ज्योति सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।













