ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सीएचपी क्षेत्र में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, सुरक्षा कर्मियों पर मामला दर्ज

सिंगरौली। जिले के एनसीएल के निगाही कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) क्षेत्र में एक आदिवासी युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवांनगर थाना में सिक्योरिटी इंचार्ज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में कथित तौर पर सुरक्षा कर्मी हॉकी स्टिक से युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित की पहचान अजे लाल बैगा के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ सीएचपी क्षेत्र से लोहे का सामान उठा रहा था, तभी सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

घटना का वीडियो करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन हाल ही में सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। नवांनगर थाना प्रभारी अनिल पटेल के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है, विशेषकर आदिवासी समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button