देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

विवेक विहार में भीषण आग: 4 मंजिला इमारत में 9 की मौत, कई लोगों को बचाया गया

शॉर्ट सर्किट की आशंका, पहचान के लिए डीएनए जांच होगी

नई दिल्ली. Vivek Vihar इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 3:45 बजे आग लगी, जो तेजी से चारों मंजिलों में फैल गई। कई लोग दरवाजा नहीं खोल पाए और अंदर ही फंस गए। कुछ शव इतनी बुरी तरह जल गए कि उनकी पहचान मुश्किल हो गई है, जिसके लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।

Sanjay Goyal ने बताया कि शॉर्ट सर्किट आग का संभावित कारण हो सकता है, हालांकि एसी में विस्फोट की आशंका भी जताई जा रही है।

डीसीपी Rajendra Prasad Meena के अनुसार, अलग-अलग मंजिलों से शव बरामद हुए हैं। मौके पर 10 से अधिक दमकल गाड़ियां पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य चलाया गया।

Author

Related Articles

Back to top button